नई दिल्ली, गुजरात में चुनाव प्रचार जोरों पर है और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी धुंआधार बैटिंग कर रहे हैं। राहुल गांधी ने गुजरात चुनाव के दौरान जिस तरह से एक्टिवनेस दिखाई है उसे देखकर ये लग रहा था कि जल्द ही राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। राहुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का खुलासा सचिन पायलट कुछ दिन पहले कर चुके थे।
गुजरात चुनाव के बीच सोमवार को दस जनपथ पर हुई कांग्रेस की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास हो गया।वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी के नई दिल्ली के 10, जनपथ स्थित आवास पर हुई बैठक में यह प्रस्ताव पेश किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की नोटिफिकेशन 1 दिसंबर को जारी की जाएगी। नामांकन 4 दिसंबर को होगा व अध्यक्ष पद के लिए मतदान 16 दिसंबर को होगा। मतों की गणना 19 दिसंबर को होगी और उसी दिन राहुल गांधी के शपथ-ग्रहण की तारीख सामने आ सकती है। कांग्रेस के अनुसार, अगर राहुल के अलावा कोई और प्रत्याशी नहीं खड़ा होता है तो स्क्रूटनी के आखिरी दिन उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की जाएगी।
Here is the schedule for the election of Congress President, as approved by the Congress Working Committee today. pic.twitter.com/MF43tsZYlY
— Congress (@INCIndia) November 20, 2017
Congress CWC passes resolution to make Rahul Gandhi party President. pic.twitter.com/kNaVtwOnYB
— ANI (@ANI) November 20, 2017