Saturday, June 14, 2025
Homeहरिद्वार में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष ने अपनी 13 साल...

हरिद्वार में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष ने अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी का बॉयफ्रेंड से दुष्कर्म करवाया…

उत्‍तराखंंड के हरिद्वार से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी का ही दुष्कर्म अपने कथित बॉयफ्रेंड से करवाया। रिपोर्ट के मुताबिक यह महिला हरिद्वार भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष है। पुलिस ने नाबालिग बेटी के पिता की तहरीर पर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसके चलते वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही रह रही थी। महिला की 13 साल की नाबालिग बेटी करीब एक महीने से अपने पिता के पास रह रही है। कुछ दिन से बेटी के गुमसुम रहने पर पिता ने उससे बातचीत की। तब बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को पुलिस ने हरिद्वार में सुमित पटवाल के होटल से गिरफ्तार किया है।

महिला के बॉयफ्रेंड सुमित ने हरिद्वार शिवमूर्ति चौक के पास लीज पर एक होटल ले रखा है। पति से विवाद के बाद महिला इसी होटल में बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां कई बार घूमने के बहाने उसे सुमित पटवाल के साथ वृंदावन समेत अन्य जगहों पर लेकर गई। आरोप है कि वहां भी सुमित पटवाल व अन्य व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments