उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच सोशल मीडिया पर वार – पलटवार शुरू हो गया है।

केशव प्रसाद मौर्या ने शनिवार को मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी की आलोचना करते हुआ उसे ‘लठैतवाद ‘ बता दिया। बनारस में केशव मौर्या बोले, शीशे के घर में जो रहते हैं, रहे हैं, उनको सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है।
अखिलेश यादव को 2022 की तरह 2027 को लेकर मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाई दे रहे हैं। जब आंख खुलेगी तो उन्हें पता चलेगा कि समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी हो गई है।