अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि उन्होंने पाकिस्तान की अपील पर ईरान के साथ चल रहे सीजफायर को आगे बढ़ा रहे हैं। ट्रम्प ने ये नहीं बताया के ये सीजफायर कितने दिनों के लिए बढ़ा रहे हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि वर्तमान में ईरान के नेतृत्व और सरकार में एकजुटता नहीं है। ऐसे समय में पकिस्तान के प्राइम मिनिस्टर शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने उनसे ईरान पर कुछ समय तक हमले रोकने की अपील की ताकि शांति प्रस्ताव को तैयार करने के लिए ईरान को थोड़ा समय मिल सके।
अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि, पाकिस्तान की तरफ से की गई अपील को मानते हुए उन्होंने अमेरिकी सेना को ईरान पर हमला न करने का आदेश दिया है। साथ ही अमेरिकी सेना को पूरी तरह तैयार रहने के लिए भी कहा गया है। सीजफायर के दौरान होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी जारी रहेगी ताकि ईरान पर दबाव बनाए रखा जाए।
ट्रम्प ने साफ किया कि सीजफायर तब तक रहेगा जब तक ईरान अपनी तरफ से ठोस और एकजुट प्रस्ताव नहीं दे देता और बातचीत पूरी नहीं हो जाती, चाहे उसका नतीजा कुछ भी निकले।

